28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट बोले – राजस्थान में टूटेगी पुरानी परम्परा, कांग्रेस रचेगी इतिहास

Rajasthan Politics : किसान सम्मेलन में सचिन पायलट ने भाजपा सरकार को आइना दिखाया। कहा, राजस्थान में टूटेगी पुरानी परम्परा, कांग्रेस रचेगी इतिहास। आखिर सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा जानें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Aug 2023, 11:57 AM IST

sachin_pilot.jpg

Sachin Pilot

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने कहा, भाजपा से ऊब चुकी जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर राजस्थान में नया इतिहास रचेगी। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई की मार से किसानों व गरीब तबके के लोगों की हालत खराब हो गई है। राज्य का हर वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो काला कानून बनाया था, उसे राज्य की जनता भूल नहीं सकती। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। ब्यावर जिले के विजयनगर में गुरुवार आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने भाजपा सरकार को आइना दिखाया।



इस बार 2023 में इतिहास रचा जाएगा

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट कहा कि वह केन्द्र और राज्य दोनों जगह अपनी भूमिका निभाने में विफल रही है। राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनने की दशकों पुरानी परिपाटी का जिक्र करते हुए सचिन पायलट ने कहा, पिछले 25-30 साल से राज्य में पांच-पांच साल (की सत्ता) का क्रम चला आ रहा है। पांच साल कांग्रेस की सरकार बनती है, पांच साल भाजपा की बनती है। मुझे ऐसा अहसास हो रहा है कि इस बार 2023 में इतिहास रचा जाएगा और पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार यहां बनेगी।

यह भी पढ़ें - राजस्थान चुनाव पर सचिन पायलट की भविष्यवाणी, कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान, जानें क्या कहा?

कांग्रेस ने अपने इलाकों में किया है काम

सचिन पायलट ने कहा, वह (कांग्रेस की सरकार) इसलिए बनेगी क्योंकि हम लोगों ने अपने-अपने इलाकों में काम किया है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मध्य प्रदेश में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि इनके परिणामों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर गहरा असर होगा।

बजट में हमारी पहली चिंता रहती है, नौजवान और किसान

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, आज भी हमारी हर योजना, हर नीति, हर कार्यक्रम और बजट में हमारी सबसे पहली चिंता होती है कि नौजवानों की मदद कैसे हो सकती है, किसान भाइयों की मदद कैसे कर सकते हैं।

केंद्र-राज्य में अपनी भूमिका निभाने में असफल रही भाजपा

भाजपा पर केंद्र और राज्य में अपनी भूमिका निभाने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए पायलट ने कहा, केन्द्र में ऐसी पार्टी की सरकार है जो केन्द्रीय सत्ता में असफल हो गई है। वह राजस्थान में विपक्ष की भूमिका में असफल हो गई है। राजस्थान में भाजपा का जो हाल है वह आपके सामने है। लोकतंत्र में सरकार के साथ-साथ विपक्ष की बड़ी भूमिका होती है। राज्य में भाजपा ने सदन में तथा सदन के बाहर अपनी भूमिका नहीं निभायी है।

जीवन में जो रात गई, सो बात गई ...

बिना किसी संदर्भ के पायलट ने यह भी कहा, जीवन में जो रात गई, सो बात गई। जो समय निकल गया वो वापस आने वाला नहीं है। लेकिन भविष्य में क्या होगा ये कोई जानता नहीं है इसलिए मजबूती से हम साथ रहें और आने वाले समय आप लोगों का होगा, पार्टी का होगा, किसानों का होगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : क्या वाकई में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो गई है?