13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सादगी हो तो ऐसी… पति CM, पत्नी आम श्रद्धालुओं की तरह कनक दंडवत कर गिरिराज जी के दर्शन करने पहुंची, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

CM Bhajan Lal Sharma's Wife:दम्पत्ति की गिर्राज जी में भारी आस्था है और दोनो अक्सर गिर्राज के दर्शन करने जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cm_wife_geeta_sharma_photo_2023-12-27_08-58-36.jpg

CM wife geeta sharma and family

CM Bhajan Lal Sharma's Wife: भजन लाल शर्मा सीएम बने। उसके बाद गोवर्धन गिर्राज जी के दर्शन के लिए पहुंचे और वहां पूजा पाठ की। अब उनकी पत्नी भी कनक दंडवत करते हुए गिर्राज धरण की यात्रा पर हैं। दम्पत्ति की गिर्राज जी में भारी आस्था है और दोनो अक्सर गिर्राज के दर्शन करने जाते हैं। उनकी पत्नी का नाम गीता शर्मा हैं और वे मंगलवार को मथुरा थीं। गीता शर्मा और उनके बेटे ने करीब तीन किलोमीटर की दंडवत यात्रा की और उसके बाद वे अपने होटल में आ गए।

बाकि की यात्रा भी तरह से की जाएगी और फिर गिर्राज जी के दर्शन किए जाएंगे। तीन किलोमीटर की जो कनक दंडवत की वह एकदम आम श्रद्धालुओं की तरह की। इस बीच वे जाम में भी फंसी, उनके साथ मौजूद रही सिक्योरिटी ने जाम हटाने की कोशिश की लेकिन उन्होनें सिक्योरिटी को शांत रहने के लिए कहा। जब लोगों को पता चला कि ये सीएम की पत्नी हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। कल परिक्रमा का पहला दिन था और यह परिक्रम पांच दिन में पूरी होगी। आज भी दोपहर बाद यह यात्रा शुरू होगी।

दरअसल सीएम भजन लाल और उनकी पत्नी गीता शर्मा ही नहीं, पूरे परिवार की भगवान गोवर्धन गिर्राज मंे ही बहुत गहरी आस्था है। यही कारण है कि हर महीने पूरा परिवार दर्शन के लिस जरूर जाता है। अब जब गिर्राज धरण के आशीर्वाद से भजन लाल को बड़ा पद मिला तो उनकी पत्नी ने इस तरह से भगवान गिर्राज धरण का आभार व्यक्त किया। उनकी इस सादगी को पसंद किया जा रहा है।