The Sabarmati Report: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के गोधरा कांड पर बनी बहुचर्चित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री करने के बाद जयपुर के एक सिनेमा हॉल में इस फिल्म को देखा। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, हेमंत मीणा, हीरालाल नागर, केके विश्नोई, मंजू बाघमार सहित कई नेता-विधायक भी मौजूद रहे।