
File Photo
जयपुर. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगातार कम कर रही है, जिसमें राज्यों को हिस्सा मिलता था। लेकिन स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाकर अपनी जेब भर रही है। केंद्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल-डीजल के टैक्स से हो रही है।
गहलोत ने आगे लिखा कि केंद्र को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर आम आदमी को राहत देनी चाहिए थी। तब इस साल के बजट में इन पर एक नया टैक्स लगा दिया। इससे ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ गए हैं जिससे महंगाई बढ़ती जा रही है। आम आदमी मोदी सरकार की ओर से बुने गए इस महंगाई के जाल से बुरी तरह तंग आ चुका है। कोविड महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है मोदी सरकार।
कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए लीटर से अधिक हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। एक तरफ आम आदमी कोविड और आमदनी कम होने से परेशान है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार महंगाई से उसके लिए मुश्किल खड़ी रही है।
Published on:
30 May 2021 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
