6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

CM गहलोत को मुसलमानों की चिंता है तो वो पाकिस्तान चले जाएं: हनुमान बेनीवाल

आरएलपी ( RLP ) की ओर से सोमवार को जयपुर में प्रेसवार्ता, बेनीवाल ने CAA और NRC को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना  

Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Dec 23, 2019

जयपुर. आरएलपी की ओर से सोमवार को जयपुर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून ( Citizenship Amendment Act ) के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उन पक्षियों का नागरिकता कानून पर विरोध ( Protest Aginst CAA and NRC ) नहीं चलेगा। कांग्रेस के सीएम गहलोत को मुसलमानों की चिंता है तो वो पाकिस्तान चले जाएं। वहां किसी सूबे के सीएम बन जाएं।

देश विरोधी ताकतों के खिलाफ हम भी मार्च निकालेंगे। राज्य सरकार के खिलाफ जोधपुर से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। विश्व में जो भी प्रताड़ित होगा हिन्दू तो उसे भारत नागरिकता दी जाएगी और nrc भी लाया जाएगी। इसके अलावा RLP रोजगार, किसान, टोल मुद्दे और बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर आंदोलन करेगी।

उन्होंने पार्टी के अन्य राज्यों में विस्तार के सवाल पर कहा कि पहले RlP का राजस्थान में विस्तार करेंगे। उसके बाद अन्य राज्यों में जाएंगे। वहीं बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि Bjp से हमारा गठबंधन हुआ है, 2024 तक मोदीजी के साथ रहेंगे। वहीं आगामी पंच सरपंचों के चुनाव पर कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा पंच सरपंच आरएलपी दल के होंगे।

इस दौरान पार्टी के कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। पुखराज गर्ग आरएलपी के प्रदेशाध्यक्ष घोषित हुए, वहीं युवामोर्चा अध्यक्ष रणदीप चौधरी को बनाया गया। इसके अलावा 8 उपाध्यक्ष, 11 प्रदेश मंत्री, 6 महामंत्री और 4 प्रवक्ता सहित अन्य सदस्यों की घोषणा की गई।

Read More: CAA Protest: पुलिस पहरे में निकला शांति मार्च, थम गया जयपुर, बस, बाजार, मेट्रो, इंटरनेट सब बंद