
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Job Fair Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर के बाद अब हर जिले में जॉब फेयर लगाए जाएंगे। निजी क्षेत्र में नौकरियां मिले, इसके लिए जॉब फेयर लगाए जा रहे हैं। अब तक 1.25 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, इतने ही पदों पर भर्तियां चल रही हैं। अब एक लाख पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
गहलोत सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा जॉब फेयर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगला बजट युवाओं के लिए समर्पित होगा। बजट पर आमजन से सुझाव मांगे हैं। अब तक 40 हजार सुझाव आ चुके हैं। कार्यक्रम में युवा एवं खेल मंत्री अशोक चांदना, विधायक गंगा देवी, हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर उपस्थित रहीं।
मिला 7.2 लाख का पैकेज
मुख्यमंत्री ने करीब 50 युवाओं को ऑफर लेटर बांटे। वहीं जोधपुर की शिखा दाधीच को 7.2 लाख का पैकेज मिला, यह जॉब फेयर में मिला सर्वाधिक पैकेज है।
‘ब्यूरोक्रेसी नियम में बदलाव नहीं कर सकती’
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी नियमों में अपने हिसाब से न तो बदलाव करती है और न ही कर सकती है। वहीं वनरक्षक पेपर लीक मामले पर कहा कि राजस्थान पहला राज्य है जहां पेपर लीक करने वालों को पकड़ रहे हैं। अपराधी जेल में सड़ रहे हैं। पेपर लीक करने वालों का गैंग राष्ट्र व्यापी है। ये लोग पेपर लीक करने विशेषज्ञ बन गए हैं लेकिन हम कार्रवाई कर रहे हैं।
16 हजार से अधिक इंटरव्यू देने पहुंचे
दो दिवसीय जॉब फेयर के लिए 43 हजार युवाओं ने नामांकन करवाया। आवेदन से लेकर दस्तावेज जमा करवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही थी। पहले दिन इंटरव्यू देने 16 हजार से अधिक युवा पहुंचे। इनमें से 5 हजार युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं 825 युवाओं को पहले दिन प्लेसमेंट दिया गया।
यह भी पढ़ें : सीएम गहलोत ने राजस्थान के किसानों को दी Good News
Published on:
15 Nov 2022 11:46 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
