
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज चंद्रयान 3 की चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री निवास पर टीवी पर देखेंगे। इस मौके पर कुछ स्कूली बच्चों का दल भी उनके साथ मौजूद रहेगा। इधर, सीएम गहलोत ने चांद पर पहली बार इंसान के उतरने के ऐतिहासिक घटनाक्रम के दौरान अपने छात्र जीवन के संस्मरण को याद किया है। उन्होंने कहा है कि जब ये ऐतिहासिक घटना हुई थी तब वे एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे।
उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 मिशन के रूप में भारत का चंद्रमा के लिए पहला मिशन लॉन्च हुआ था। वर्ष 2009 में यह मिशन सफल रहा था। इसके बाद वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया गया था लेकिन तकनीकी कारणों से लैंडिंग से महज कुछ मिनट पहले इसका संपर्क टूट गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को आशा और विश्वास है कि चंद्रयान-3 के रूप में इसरो का मिशन आज पूरा होगा और इतिहास रचेगा।
Published on:
23 Aug 2023 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
