6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाएंगे सीएम गहलोत, कल अहमदाबाद का चुनावी दौरा

-20 जुलाई को अहमदाबाद में दिनभर कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं सीएम गहलोत, 20 जुलाई की देर रात अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री गहलोत, 2017 में भी गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

2 min read
Google source verification
ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। इसी साल नवंबर माह में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा जहां गुजरात कांग्रेस के प्रभारी हैं तो वहीं अब चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर गुजरात भेजने का फैसला किया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने और चुनावी बिसातबिछाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल एक दिवसीय दौरे परअहमदाबाद जा रहे हैं, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ गुजरात कांग्रेस के टॉप लीडरशिप के साथ भी चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।


अंदरुनी गुटबाजी खत्म करने का प्रयास करेंगे सीएम गहलोत
विश्वस्त सूत्रों की माने तो गुजरात कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में भले ही अभी तकरीबन 5 महीने का समय हो लेकिन अभी भी गुजरात कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी हावी है। प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करने में नाकाम साबित हुए हैं। गुटबाजी के चलते हार्दिक पटेल सहित कई नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरे पार्टियों का दामन थाम चुके हैं।

यही वजह है कि अब अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करने का जिम्मा भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया गया है, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी नेताओं के बीच सामंजस्य बनाकर एकजुटता के साथ चुनावी राजनीति बनाएंगे।


गुजरात में चुनावी कौशल दिखा चुके हैं मुख्यमंत्री गहलोत
गुजरात कांग्रेस के नेताओं के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मधुर संबंध हैं। चूंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साल 2016 में गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं और 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की देखरेख में ही हुए हैं जहां पर लंबे समय के बाद कांग्रेस पार्टी ने करीब 80 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।


विधानसभा चुनाव तक लगातार होंगे मुख्यमंत्री के दौरे
बताया जाता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे लगातार होंगे, जहां मुख्यमंत्री गहलोत चुनावी रणनीति के साथ साथ चुनावी कैंपेन की कमान भी अपने हाथों में रखेंगे।


कांग्रेस के 13 मंत्री और 10 विधायकों को भी गुजरात में लगाया पर्यवेक्षक
वहीं कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात के 22 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्री और 10 विधायकों भी पर्यवेक्षक लगाया है। मुख्यमंत्री गहलोत के बाद पर्यवेक्षक लगाए गए मंत्रियों और विधायकों के दौरे भी जल्द शुरू होने वाले हैं, जहां पर प्रत्याशी चयन के लिए विधानसभा क्षेत्रों में जाकर रायशुमारी करेंगे और संभावित नामों के पैनल बनाकर आलाकमान को सौंपेंगे।

जिन विधायकों और मंत्रियों को गुजरात में पर्यवेक्षक लगाया गया है उनमें साले मोहम्मद, रामलाल जाट, उदयलाल आंजना, शकुंतला रावत, बी डी कल्ला, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गोविंद राम मेघवाल जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं तो वहीं विधायक राजकुमार शर्मा, अशोक बैरवा, अशोक चांदना, ताराचंद भगोरा, अर्जुन बामणिया जैसे बड़े चेहरे भी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।


यह रहेगा मुख्यमंत्री गहलोत का दौरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 20 जुलाई को सुबह 9 बजे विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। बताया जाता है कि गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा भी उनके साथ जाएंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे जहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुजरात कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक कांग्रेस विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

शाम 4 बजे गुजरात कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होंगे और उसके बाद रात 9 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां रात 10:30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचेंगे, 21 जुलाई को उनका दिल्ली में ही रुकने का कार्यक्रम है।