
जयपुर. Chandrayaan 3 Moon Landing: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार शाम को स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर टीवी पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था तब वो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे। गहलोत ने उम्मीद जताई कि देशवासियों की आशा एवं विश्वास है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के रूप में इसरो एक इतिहास रचेगा।
इतिहास रचेगा भारत
इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा 'ऑल इज वेल।' चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत इतिहास रचने के बेहद करीब है। अब व लैंडिंग की से कुछ ही घंटों बाद जब भारतीय क्षितिज पर सूर्य अस्ताचलगामी होगा तब, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सूर्य व की पहली किरण पहुंचना शुरू करेगी और लैंडर विक्रम अपने आखिरी सफर पर निकलेगा। समय होगा शाम 5.45 बजे। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो लगभग 19 मिनट बाद शाम 6.04 बजे में चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम, चांद की धरती पर आहिस्ते से अपना मजबूत पांव रखेगा।
यह भी पढ़ें : स्कूलों के लिए बना नया मॉड्यूल, अब बच्चों को बॉयज-गर्ल्स कहकर नहीं बुला पाएंगे टीचर
वह पल भारत के वैज्ञानिक उपलब्धियों के पन्ने पर स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। अमरीका, रूस और चीन के बाद भारत चांद की ने धरती पर अपना लैडर उतारने वाला विश्व का चौथा देश बनेगा। लेकिन, चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने अब वाला विश्व का पहला देश होगा। ब्रह्मांड के किसी दूसरे पिंड पर उतरने की तकनीक पहली बार भारत हासिल करेगा और सौरमंडल के दूसरे पिंडों पर भी उतरने के लिए दरवाजे खुल जाएंगे। मिशन की सफलता के लिए एक इंसान के बस में जितना कुछ हो सकता है, तो इसरो ने उतना सब कुछ किया है। अब तक हर पड़ाव पर शत-प्रतिशत सफलता मिली है और अब लैंडिंग का इंतजार है।
Updated on:
23 Aug 2023 08:18 am
Published on:
23 Aug 2023 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
