
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नाथद्वारा से विधायक कल्याण सिंह चौहान का बुधवार काे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। चौहान काफी लंबे समय से केंसर से पीड़ित थे। उन्होंने सुबह तीन बजे उदयपुर के अमेरिकन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में समर्थक उदयपुर स्थित अस्पताल के बाहर जुट गए और उनमें शोक की लहर दौड़ गर्इ।
शोक व्यक्त करने डगवाड़ा जाएंगी सीएम वसुंधरा
चाैहान का उनके पैतृक गावं डगवाड़ा में अपरांह के समय दाह संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आज शोक व्यक्त करने डगवाड़ा जाएंगी। मुख्यमंत्री ने चाैहान के निधन पर कहा कि नाथद्वारा के ऊर्जावान और लोकप्रिय विधायक कल्याण सिंह चौहान के असामयिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। चौहान भाजपा संगठन का एक अभिन्न अंग थे और उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करे।
अशाेक अशोक गहलोत आैर सीपी जाेशी ने जताया शाेक
कांग्रेस नेता आैर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह चौहान के निधन की जानकारी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें संबल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। सीपी जाेशी ने भी चाैहान के निधन पर शाेक जताया ।
उन्हाेंने कहा नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह चौहान जी के असामयिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करे। राजस्थान विधानसभा के 13वें चुनाव वर्ष 2008 में भाजपा से विधायक का चुनाव लड़ते हुए अपने राजनैतिक गुरू तात्कालिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी को एक मत से पराजित कर चाैहान पहली बार विधायक बने थे।
Updated on:
21 Feb 2018 11:37 am
Published on:
21 Feb 2018 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
