
राजस्थान का रण: कानाफूसी- जिसका चेहरा नहीं देखा उसके चर्चे
भवनेश गुप्ता . जयपुर। विधानसभा चुनाव में जिताउ उम्मीदवार की तलाश में भाजपा संगठन ने आखिरी दौर सोमवार को पूरा कर लिया। इसमें जयपुर शहर, देहात और सीकर के दावेदारों के लिए रायशुमारी की। मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे से लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने 27 विधानसभा सीट के दोवदारों की स्थिति जानी। इसमें जयपुर शहर की आठ सीट शामिल है। कई विधायकों को अपने ही मण्डल पदाधिकारी, पार्षदों का विरोध भी झेलना पड़ा। इस बीच जयपुर शहर की विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा दावेदार सामने आए।
चौंकाने वाला नाम पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का नाम रहा। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से राठौड़ का नाम संगठन को सुझाया गया। 15 से ज्यादा लोगों ने उनका सुझाया। सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह ही कार्यकर्ताओं को मैसेज दिया गया कि उनके नाम को आगे करना है। इसके बाद ही यह स्थिति बनी। ऐसे में विद्याधर नगर सीट से जातिगण समीकरणों के आधार पर नया नाम हो सकता है। इस बीच राठौड़ ने भी इससे जुड़े सवाल को पूरी तरह से नहीं नकारा।
वहीं, सांगानेर हॉट सीट बनी। खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोर्चा संभाला और सांगानेर सीट की रायशुमारी में शामिल हुई्ं। यहीं से सबसे ज्यादा एक दर्जन दावेदारों के नाम सामने आए। भाजपा से इस्तीफा दे चुके घनश्याम तिवाड़ी यहीं से विधायक हैं। इसके अलावा बगरू, कोटपुतली व दांतारामगढ़ की रायशुमार में भी रहीं।
बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, सी.आर. चौधरी, मंत्री यूनुस खान, गुलाब चंद कटारिया, अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ शामिल हुए।
संसदीय बोर्ड भेजेंगे नाम..
टिकिट मांग रहे सभी दावेदारों की किस्मत पार्टी के लिफाफों में बंद हो गई है। अब पार्टी की कोर कमेटी मंथन करेगी और फिर सूची पार्टी के संसदीय बोर्ड को भेजी जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टिकिट के दावेदारों को नसीहत देते हुए कहा कि टिकट एक ही को मिल सकता है, ऐसे में बाकी दावेदारों और पदाधिकारियों को भी पार्टी को जिताने में एकजुट होकर सक्रियता से लगना होगा।
यहां सामने आए दावेदारों के नाम...
—सांगानेर— महापौर अशोक लाहोटी, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय जैन, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पार्षद विष्णु लाटा, सांसद रामचरण बोहरा, अखिल शुक्ला, मधु शर्मा, नरेंद्र हर्ष, जितेंद्र श्रीमाली, ओम सिंह, अंबिका प्रकाश, हुकुम कंवर का नाम।
—आदर्श नगर— अशोक परनामी, अजय पाल सिंह, कुलवंत सिंह।
—मालवीय नगर— कालीचरण सराफ, सुमन शर्मा, अशोक गर्ग, अजय धांधिया, भाजपा के संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा।
—हवामहल— सुरेन्द्र पारीक, मनोज भारद्वाज, मनीष पारीक, शैलेन्द्र भार्गव, निधि शेखर शर्मा, मान पंडित, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज भार्गव, मुनव्वर खान, एम. सादिक खान।
—किशनपोल— मोहनलाल गुप्ता, सोहनलाल ताम्बी, सुरेश पाटोटिया, मनीष पारीक।
—विद्याधर नगर— नरपत सिंह राजवी, मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, मोहनलाल गुप्ता, महापौर अशोक लाहोटी, संजय जैन, भवानी सिंह, सुरेन्द्र सिंह नरूका, मुकेश पारीक, मुकेश दाधीच।
—झोटवाड़ा— राजपाल सिंह शेखावत, बीरू सिंह राठौड़, राजेश जाखड़, धर्मवीर फौजी, प्रेम सिंह, रामकुमार लाम्बा।
—सिविल लाइन्स— अरुण चतुर्वेदी, दिनेश सैनी, गोविन्द अग्रवाल।
-बगरू- कैलाश वर्मा, नवरतन नराणिया, कांता सोनवाल ,मुकेश किराड़ सविता मरोडिया
Published on:
22 Oct 2018 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
