10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस की मैसों में अब मोटा अनाज भी होगा शामिल : ज्वार, बाजरा, रागी का लुत्फ उठाएंगे पुलिसकर्मी

राजस्थान पुलिस की मैसों में अब मोटा अनाज भी शामिल किया जाएगा। अब ज्वार, बाजरा, रागी का पुलिसकर्मी लुत्फ उठाएंगे। पुलिसकर्मियों की थाली में गेंहू, चावल के साथ मिलेट्स यनि मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी) भी सम्मिलित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Mar 28, 2023

राजस्थान पुलिस की मैसों में अब मोटा अनाज भी होगा शामिल : ज्वार, बाजरा, रागी का लुत्फ उठाएंगे पुलिसकर्मी

राजस्थान पुलिस की मैसों में अब मोटा अनाज भी होगा शामिल : ज्वार, बाजरा, रागी का लुत्फ उठाएंगे पुलिसकर्मी

राजस्थान पुलिस की मैसों में अब मोटा अनाज भी शामिल किया जाएगा। अब ज्वार, बाजरा, रागी का पुलिसकर्मी लुत्फ उठाएंगे। पुलिसकर्मियों की थाली में गेंहू, चावल के साथ मिलेट्स यनि मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी) भी सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला एसपी समेत पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रमुख को निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 के रूप में घोषित किया है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स पोषक अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जवानों को पोषक अनाज की खूबियों के बारे में दी जाएगी जानकारी

डीजीपी ने बताया कि जिलों और यूनिट में संपर्क सभा का आयोजन कर जवानों को मिलेट्स यानी पोषक अनाज की खूबियों के बारे में अवगत करा इसे भोजन में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस लाइन और बटालियन मुख्यालय स्थित शॉप में मिलेट्स रखें जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मिलेट्स में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होने के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और खनिजों से भरपूर होने कारण इसे पोस्टिक धान्य भी कहा जाता है। मिलेट्स का भोजन में प्रयोग स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। मिलेट्स राजस्थान की भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के भी अनुकूल है और पुलिसकर्मियों के लिए ताकत वाले पोषण से भी भरपूर है। पुलिस कल्याण शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिपिन कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला एसपी समेत पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रमुख के लिये निर्देश जारी किए हैं।