5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी, यहां कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय, अब 3 बजे हो जाएगी छुट्टी

Cold Day Alert in Rajasthan: प्रदेश में हुई भारी ओलावृष्टि ( Hailstorm ) और बारिश ( Rain ) के बाद अब कड़ाके की ठंड़ ने समूचे राजस्थान को जकड़ लिया है। खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बीकानेर, चूरू, सीकर व श्रीगंगानगर सहित आसपास के इलाकों में ‘कोल्ड डे’ ( Cold Day ) की चेतावनी दी है...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 17, 2019

cold_in_rajasthan0.jpg

जयपुर। प्रदेश में हुई भारी ओलावृष्टि ( Hailstorm ) और बारिश ( Rain ) के बाद अब कड़ाके की ठंड़ ने समूचे राजस्थान को जकड़ लिया है। खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। शेखावाटी अंचल भी शीतलहर की चपेट में रहा। सुबह कई इलाकों में आंशिक कोहरा छाया रहा। सोमवार को माउंट आबू 1.4 डिग्री पारे के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। जोधपुर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं झुंझुनूं कलक्टर ने तेज सर्दी के चलते स्कूलों का समय एक घंटे तक कम किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बीकानेर, चूरू, सीकर व श्रीगंगानगर सहित आसपास के इलाकों में ‘कोल्ड डे’ ( Cold Day Alert in Rajasthan ) की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि हवाएं थमने पर ही सर्दी का असर कम होगा।

इस स्थिति में घोषित होता है कोल्ड डे ( Cold Day Alert )
जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर जाता है तो कोल्ड डे चेतावनी दी जाती है। वहीं, जब तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट हो तो उसे सीवियर कोल्ड डे घोषित किया जाता है।

स्कूलों का समय बदला, अब 3 बजे हो जाएगी छुट्टी
झुंझुनूं जिले में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला कलक्टर ने सभी राजकीय व निजी विद्यालयों का समय बदल दिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों का समय सुबह 10 से तीन बजे तक रहेगा। पहले यह समय सुबह दस से शाम को चार बजे तक था।

गुलाबीनगर को सर्द हवाओं ने सताया ( Jaipur temperature )
राजधानी जयपुर में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा रखी है। बीते 2 दिन से दिन और रात के पारे में ज्यादा अंतर नहीं हैै, लेकिन हवा में नमी की मात्रा बढ़ रही है। सोमवार को हवा में आद्र्रता 92 फीसदी रही। वहीं दूसरी ओर दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम पारे की बात करने तो 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गहया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंंगलवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है।