22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का अलर्ट : हवा चलने से ठिठुरन बढ़ेगी, रात का तापमान 3 डिग्री तक गिरेगा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके चलते मंगलवार से प्रदेश में बारिश और बादल छाए रहने जैसी गतिविधियों में कमी आएगी। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा।राज्य के अधिकांश भागों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान में नहीं होगा।

2 min read
Google source verification
rajasthan-cold-wave-mosam.jpg

Cold wave intensifies, night temperatures to fall to three degrees

जयपुर . प्रदेश के अधिकांश भागों में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। बारिश और बादल छाए रहने जैसी गतिविधियों में कमी आएगी। एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान में नहीं होगा।

प्रदेश में सोमवार को बारिश की गतिविधियां जारी रही। बूंदी में सुबह आठ बजे तक बीते चौबीस घंटों में नैनवां में 60, हिण्डोली में 39, बूंदी में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

दिन और रात के पारे में गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी हवाओं के चलने से ठिठुरन रही। छह जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री या इससे कम दर्ज हुआ। वहीं, आठ जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे कम दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

राज्य के अधिकांश भागों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान में नहीं होगा।

प्रदेश में सोमवार को बारिश की गतिविधियां जारी रही। बूंदी में सुबह आठ बजे तक बीते चौबीस घंटों में नैनवां में 60, हिण्डोली में 39, बूंदी में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

उत्तरी हवाओं के चलने से ठिठुरन रही