
Mousam : रंग बदल रहा मौसम, बसंत ऋतु में छाया पतझड़
जयपुर। बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला सा नजर आ रहा है। पत्तों की गडग़ड़ाहट के साथ ही राजधानी की सड़कों पर इन दिनों पेड़ों की सूखी पत्तियां ऋतुओं के राजा पतझड़ के स्वागत में बिखरी हुई दिख रही है। शहर के जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, मानसरोवर, वैशालीनगर सहित अन्य मार्गों पर इस तरह के नजारे दिख रहे हैं। समुद्र से आ रही नमी और तेज हवा से रात के तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर में आज सुबह का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हल्की हवा चली। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
छाया रहा कोहरा
बुधवार को प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन माउंट आबू में सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। यहां रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। कोहरा छाए रहने के साथ जगह-जगह ओस गिरी। अलवर, भिवाड़ी सहित अन्य जगहों पर भी कोहरा छाने के साथ ठंडी हवा चली। सीकर, फतेहपुर व चूरू सहित अन्य जगहों पर रात का पारा दो डिग्री तक गिरा। इसके साथ ही बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी सहित अन्य जगहों पर दिन का पारा 35 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया।
प्रमुख जगहों का तापमान
प्रदेश में बुधवार रात को सबसे कम तापमान माउंटआबू का 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का पारा 14.2 डिग्री, भीलवाड़ा का पारा 8 डिग्री, वनस्थली का 11.8 डिग्री, चित्तौड़ का 9.4 डिग्री, डबोक का 9.5 डिग्री, पाली का 11.6 डिग्री, करौली का 12.6 डिग्री, धौलपुर का 11.3 डिग्री, भरतपुर का 14.7 डिग्री, चूरू का 8.7 डिग्री, श्रीगंगानगर का 10 डिग्री, सीकर का 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बुधवार का दिन का सबसे अधिक तापमान फलौदी का 34.8 डिग्री, भरतपुर का 29.6 डिग्री, भीलवाड़ा का 30.1 डिग्री, चित्तौड़ का 31.4 डिग्री, जैसलमेर का 32 डिग्री, बाड़मेर का 33.9 डिग्री, जयपुर का 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Published on:
18 Feb 2021 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
