कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. राजीव जैन, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की कुलपति सुधि राजीव, राजीव गांधी अध्ययन केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. सतीश राय, पूर्व आई. ए. एस. डॉ. एस. एन. सिंह, प्रो. पी. सी. त्रिवेदी, गांधीवादी विचारक धर्मवीर कटेवा सवाई सिंह आदि एवं विभिन्न गांधीवादी प्रबुद्धजन सम्मिलित रहे। उपस्थित अतिथियों का स्वागत संस्थान के विशेषाधिकारी डॉ. सौमित्र नाथ झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति अरुण एवं प्रो. विकास नौटियाल द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान के अकादमिक सलाहकार प्रो. डॉ. संजय लोढा द्वारा अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।