18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षेत्र को लेकर संघर्ष : मादा तेंदुए ने नर को दांतों से काट नोंच डाला… मौत

करीब 4 साल का वयस्क नर काफी हष्ट-पुष्ट और ताकतवर था, मगर जिस तरीके से नर की हार और मौत हुई, इससे अंदाजा लगाया है कि मादा तेंदुआ भी उम्र और ताकत में कम नहीं होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
क्षेत्र को लेकर संघर्ष : मादा तेंदुए ने नर को दांतों से काट नोंच डाला... मौत

क्षेत्र को लेकर संघर्ष : मादा तेंदुए ने नर को दांतों से काट नोंच डाला... मौत

जयपुर। राजसमंद जिले के खमनोर क्षेत्र में मादा तेंदुए से हुए संघर्ष में बुधवार रात नर तेंदुए की मौत हो गई। घटना टांटोल में खारदा भील बस्ती के पास की है। गुरुवार सुबह बस्ती के बालक लोकेश भील, मदन भील अपनी बकरियों के लिए नीम के पेड़ की पत्तियां लेने गए तब उनकी नजर तेंदुए के शव पर पड़ी, जो जुगलकिशोर भट्ट व रूपलाल गमेती के खेत की सीमा पर पड़ा था। वनकर्मी शव को हल्दीघाटी वन नर्सरी में ले गए, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद नर्सरी परिसर में ही तेंदुए का दाह संस्कार कर दिया।

संघर्ष में नोंच दिया पूरा शरीर

वनकर्मियों ने बताया कि करीब 4 साल का वयस्क नर काफी हष्ट-पुष्ट और ताकतवर था, मगर जिस तरीके से नर की हार और मौत हुई, इससे अंदाजा लगाया है कि मादा तेंदुआ भी उम्र और ताकत में कम नहीं होगी। मादा तेंदुआ ने नर का पूरे शरीर को दांतों से काट-काटकर नोंच डाला। पोस्टमार्टम में नर तेंदुए के आगे के दोनों पैर, पीठ व सिर में दांतों के गहरे निशान मिले। तेंदुआ प्रजाति के नर-मादा के आपसी संघर्ष (conflict between male and female leopard) की ये घटना शव मिलने के 24 घंटे के दरमियान की बताई है।