10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में मंथन

अशोक गहलोत , प्रभारी अविनाश पांडे सचिन पालयट बैठक में
2 min read
Google source verification


जयपुर।
प्रदेश में पांच माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज दिल्ली में मंथन चल रहा है। राहुल गांधी वॉर रूम में हो रही बैठक में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी बुलाया गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक ले रहे हैं। बैठक में प्रदेश से भी पूर्व मुख्यमंत्री और संगठन महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी मौजूद है।

सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक शाम पांच बजे तक चलेगी। पार्टी सूत्रों की माने तो सबसे राहुल गांधी दिल्ली में राजस्थान को लेकर बैठक ले रहे हैं, उसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक लेंगे।


राजस्थान के नेताओं से चर्चा
जानकार सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के चारों नेताओं से संगठन के कामकाज और प्रदेश में चुनावी हलचल को बात की और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का मंत्र दिया। साथ ही बैठक में ये भी तय हुआ कि आगामी दिनों में पार्टी सरकार की पोल खोल जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन प्रदेश के हर जिलों में करेगी।

राजभवन तक कांग्रेस निकालेगी पैदल मार्च
जयपुर। सात जुलाई को राजधानी जयपुर के अमरूदों के बाग में आयोजित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम की रैली के लिए सरकार पूरे प्रशासन को उसमें झोंक दिया। सभा में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन देगी।

जांच की मांग को लेकर जयपुर जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार को सुबह 11 बजे पैदल मार्च निकाला जाएगा। चांदपोल स्थित प्रदेश कांग्रेस से मुख्यालय से पैदल मार्च शुरू होकर गवर्मेंट हॉस्टल, होते हुए राजभवन तक जाएगा। जिसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जांच की मांग को लेकर राज्यपाल कल्याण सिंह को ज्ञापन सौंपेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग