27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने भारत रत्न से वंचित रखा, भाजपा ने उन्हें दिया सम्मानः सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है

2 min read
Google source verification
cp_joshi.jpg

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। जोशी ने कहा कि 1957 में जब जवाहलाल नेहरू ने सामूहिक खेती का प्रस्ताव रखा। इसका चौधरी चरण सिंह ने पुरजोर विरोध किया। वे गैर कांग्रेसवाद के प्रमुख प्रवर्तकों में से रहे। कांग्रेस ने इन विभूतियों को भारत रत्न से वंचित रखा, लेकिन भाजपा ने सम्मान दिया।

सीएम ने भी जताया आभार

वहीं नागौर दौरे के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना ऐतिहासिक फैसला माना है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत रत्न का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जन्मदाता एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल अब तक 5 लोगों को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- Good News : सीएम भजनलाल का जलदाय विभाग को तोहफा, 11,500 वर्कचार्ज कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

यह भी पढ़ें- Gaon Chalo Abhiyan : सीएम की सादगी देख खुश हुआ वाल्मीकि परिवार, गांव में भोजन कर किया डिजिटल पेमेंट, देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग