10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
कांग्रेस न्याय प्रक्रिया में दे रही दखल : मोदी
Play video

कांग्रेस न्याय प्रक्रिया में दे रही दखल : मोदी

www.patrika.com

Google source verification

कांग्रेस न्याय प्रक्रिया में दे रही दखल : मोदी

-पीएम का आरोप : महाभियोग की धमकी देकर डरा रही
अलवर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर महाभियोग की धमकी देकर न्यायाधीशों को डराने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राज्यसभा की ताकत पर देश को बंदी बनाने का काम कर रही हैं। पीएम मोदी रविवार को यहां राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में संख्या बल पर महाभियोग की धमकी देकर न्यायाधीश को डराने धमकाने का नया खेल शुरू किया है।

-आरोपों के पक्ष में ये दिए तर्क

पीएम मोदी ने कहा कि इस कारण न्यायपालिका के काम में विलंब हो रहा है। उन्होंने बुद्धिजीवियों से विश्लेषण करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकीलों को राज्यसभा में बैठाती है और उन्हीं वकीलों के माध्यम से देश के संवेदनशील मामलों को लटकाने का काम करती है उन्होंने आरोप लगाया कि ये वकील देश के संवेदनशील मामलों को शीघ्र न्याय नहीं दिलवाने के लिए काम कर रहे हैं।

-अयोध्या मामले का जिक्र

प्रधानमंत्री ने अयोध्या मसले की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के वकील बेशर्मी के साथ सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते हैं कि इस मामले को वर्ष 2019 तक चलाओ। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों को इस तरह घसीटना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी राजनीतिक इरादों के अनुसार समय पत्र नहीं बनाने पर न्यायाधीशों को डराने धमकाने का काम चल रहा है। यह खेल देश एवं न्यायपालिका के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न्यायपालिका पर भरोसा नहीं हैं और वह राज्यसभा की ताकत पर देश को बंदी बनाने का काम कर रही हैं।

-कहा, नहीं होने देंगे लोकतंत्र की हत्या

उन्होंने न्यायाधीशों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी भी ऐसे मिशन को कामयाब नहीं होने दिया जाए तथा लोकतंत्र की किसी भी रूप में हत्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनकी पार्टी का बहुमत नहीं है इसलिए संख्या का संतुलन नहीं होने के कारण कांग्रेस ऐसे संवेदनशील मुद्दों को राज्यसभा में वकीलों को भेजकर मामले को लटकाना चाहते हैं।

-संसद भी नहीं चलने दे रहे

उन्होंने कहा कि इन वकीलों को भी पता है कि उनके तर्क में दम नहीं है, लेकिन वह तर्क-वितर्क तथा धमकी देकर न्यायाधीशों को धमकाने का काम कर रहे हैं और मामले को घसीटना चाहते हैं। कांग्रेस के इस नए खेल को किसी भी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा। इन लोगों की लोकतंत्र में आस्था नहीं है और ये संसद को चलने नहीं दे रहे हैं।

-कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल ने कहा है कि अयोध्या मामले में वह कांग्रेस की ओर से नहीं इस मामले के पक्षकार की ओर से पेश हुए थे। उन्होंने कहा पीएम को इस बात की जानकारी भी नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा कि वह जनवरी 2018 से लेकर नवंबर 2018 तक अयोध्या मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं और जब अक्टूबर में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में आया तो प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यह केस उनकी प्राथमिकता में नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी इस मुद्दे को चुनाव को देखते हुए उठा रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने राजस्थान के अलवर में आयोजित एक रैली में कोर्ट मामले को लटकाने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को ही दोषी ठहराया है।


-जनता अब नहीं आएगी राम मंदिर के झांसे में : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा की नीति को अब जनता पूरी तरह समझ गई है। भाजपा को राममंदिर से कोई लेना-देना नहीं। मात्र वोटों के लिए चुनावों के समय राम मंदिर याद आता है। जातिगत टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राहुल व सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते हैं, उसे भूल कर उनकी जात पर बोली गई बात को लेकर हल्ला कर रहे हैं। पीएम मोदी जातिगत आरोप लगाकर चुनावी लाभ लेने के लिए कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना रहे हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि वह देश के प्रधानमंत्री न होकर पार्टी के प्रधानमंत्री बनकर रहे गए हैं। यहां तक की राम मंदिर का मुद्दा भी वे खुद के लिए उपयोग में लाते हैं। राजस्थान सहित सभी राज्यों में आने वाले चुनाव परिणामों को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश में कांग्रेस के हक में माहौल है।