कांग्रेस ने यह निर्णय हाल ही में हुए पहलगाम आंतकी हमला और उसके बाद सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लिया है। पार्टी का कहना है कि सेना के जवानों की शहादत का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, लेकिन सरकार को सुरक्षा में हुई विफलताओं का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहलगाम जैसा हमला, जहां आतंकियों ने एक-एक कर आम नागरिकों को निशाना बनाया, यह सुरक्षा की नाकामी को दर्शाता है।