
priyanka gandhi
जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी चुनाव प्रचार के बीच अपना जन्मदिन मनाने के लिए रणथम्भौर पहुंची है। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और दोनों बच्चों के साथ आज सुबह 10 बजे रणथम्भौर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी का 2 दिन यहां रुकने का कार्यक्रम है।
उसके बाद वे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। हालांकि प्रियंका गांधी का दौरा बहुत ही गोपनीय रखा गया है। 2 दिन रणथम्भौर प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस के किसी भी स्थानीय नेता और प्रदेश के नेता से कोई मुलाकात नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी का कल जन्मदिन हैं, जहां वे अपने बच्चों और पति के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
28 नवंबर को भी रणथम्भौर भ्रमण पर आई थी प्रियंका गांधी
इससे पहले 28 नवंबर को भी प्रियंका गांधी परिवार सहित सड़क मार्ग के जरिए रणथम्भौर पहुंची थी और उन्होंने रणथम्भौर की सैर करके बाघों और अन्य वन्यजीवों की अठखेलियां देखी थीं। गौरतलब है कि रणथम्भौर प्रियंका गांधी की मनपसंद जगह में से एक है। प्रियंका गांधी पहले भी कई बार रणथम्भौर भ्रमण के लिए आ चुकी हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव की कमान कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के हाथों में दे रखी है। प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक का जिम्मा प्रियंका गांधी उठा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए बड़ी चुनावी रैलियों पर रोक लगाते हुए वर्चुअल सभाएं करने और डोर टू डोर कैंपेन के निर्देश दिए थे।
Updated on:
11 Jan 2022 06:20 pm
Published on:
11 Jan 2022 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
