
vasudev devnani
जयपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के आए परिणाम में चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस की हार पर प्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी और रामलाल शर्मा ने कहा कि 2023 में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने आज वि
धानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश अब कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है, अब केवल 2 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, जहां 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन दो राज्यों में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी की तरह हो गई है जिसकी 2 राज्यों में सरकार है।
कांग्रेस कभी राम के पक्ष में नहीं रही
वासुदेव देवनानी ने कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी राम के पक्ष में नहीं रही, रामसेतु पर कपिल सिब्बल का शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में दायर है।उन्होंने राम के होने पर ही प्रश्न चिन्ह लगाया था लेकिन अब जब उन्होंने देखा कि देश भर में हिंदू का वातावरण बन रहा है तो इन्होंने जनेऊ पहनना और मंदिर जाना शुरू कर दिया। इनके राम में कभी भी आस्था नहीं रही है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि यूपी में बुलडोजर समाज के दुश्मनों पर चले हैं, उन बाहुबली नेताओं पर चलें जिससे समाज दुखी था। राजस्थान में भी वर्तमान में कानून का राज नहीं है, उन्होंने कानून की धज्जियां उड़ा रखी है जब भी हमारी सरकार आएगी हम भी बाहुबलियों पर बुलडोजर चलाएंगे।
धारीवाल पर मुख्यमंत्री की चुप्पी
वासुदेव देवनानी ने कहा कि गहलोत सरकार की महिलाओं के प्रति क्या सोच है यह इनके मंत्री ने बता दिया।उनके मंत्री महिलाओं को लेकर सदन में क्या बातें करते हैं, उसके बावजूद मुख्यमंत्री की चुप्पी सवाल खड़े करती है।इनकी दमहिला विधायकों, मंत्रियों ने भी एक शब्द भी धारीवाल के खिलाफ नहीं बोला । जबकि भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक जरा सा बयान दिया था तो इनकी महिला मंत्री सदन में तख्तियां लेकर सदन में खड़े हो गई थी, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने अपनी महिला विधायकों को डरा रखा है।
प्रधानमंत्री के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव
इधर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा के ऐतिहासिक जीत से हमारा हौसला बढ़ा है। राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और सत्ता विरोधी लहर कांग्रेस को ले डूबेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा गहलोत सरकार की विदाई का समय निकट है।
Updated on:
11 Mar 2022 01:26 pm
Published on:
11 Mar 2022 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
