8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोक गहलोत ने दिया संकेत, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन भरेंगे, सीएम भी बने रहेंगे

Congress President Election: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार देर रात विधायक दल की बैठक में संकेत दिया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन भरेंगे और मुख्यमंत्री पद पर भी बने रहेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Sep 2022, 8:52 AM IST

Ashok Gehlot ready to contest Congress prez polls

File Photo

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क.

Congress President Election: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार देर रात विधायक दल की बैठक में संकेत दिया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन भरेंगे और मुख्यमंत्री पद पर भी बने रहेंगे। हालांकि गहलोत ने यह भी कहा बताया कि वे राहुल गांधी से एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह करेंगे। उनका बुधवार को दिल्ली जाने के कार्यक्रम जारी हो चुका है और वे राहुल गांधी से मिलने केरल भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जो करीब 45 मिनट चली। इससे पहले मंगलवार शाम मुख्यमंत्री गहलोत ने उनको कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल को हंसी में टाल दिया था। देर रात बुलाई गई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे जहां भी रहें, उनसे दूर नहीं रहेंगे। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे अपने काम बता दें ताकि उनको अधिकारियों को भिजवाया जा सके। उन्होंने आगामी बजट की तैयारियों का भी संकेत दिया।

गहलोत ने कहा कि अभी तो वे केरल जाकर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के लिए मनाने का प्रयास करेंगे। आगे जो भी फाइनल होगा, विधायकों को बुलाकर बता दिया जाएगा ताकि यह दिख सके कि सब एक साथ हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पार्टी से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर भी मंथन किया गया।