6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर की आरक्षित सीटों पर कांग्रेस का हाथ तो कभी भाजपा का साथ

राजस्थान विधानसभा चुनावों में जयपुर जिले की 19 सीटों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पांच सीटों में वोटर का रूझान हर चुनाव में बदलता रहा है ।  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Nov 01, 2023

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023

राजस्थान विधानसभा चुनावों में जयपुर जिले की 19 सीटों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पांच सीटों में वोटर का रूझान हर चुनाव में बदलता रहा है और वो कभी कांग्रेस पर मोहर लगा रहा है तो कभी भाजपा को पसंद कर रहा है। यही नहीं निर्दलीय भी इसमें पीछे नहीं रहे है और वे भी जनता की पसंद रहे है।

आरक्षित सीटाें पर कांग्रेस का कब्जा : जयपुर में अनुसूचित जाति की तीन सीटें है। इनमें दूदू, बगरू और चाकसू शामिल है। इसी तरह जनजाति के लिए दो सीटें बस्सी और जमवारामगढ़ आरक्षित है। इनमें वर्तमान में अनुसूचित जाति की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय विधायक है। वहीं जनजाति की दो सीटों में एक पर निर्दलीय और दूसरी पर कांग्रेस विधायक है। यानी पांचों सीटाें पर भाजपा खाता नहीं खुन पाया। वोटर ने पिछले चुनाव में भाजपा से दूरी बनाकर रखी।

बस्सी में कांग्रेस दूर की कौड़ी
बस्सी सीट पर कांग्रेस पिछले सात चुनावों से जीत के लिए तरस रही है। कांग्रेस ने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। तब कांग्रेस के जगदीश तिवाड़ी को जीत मिली थी। इसके बाद से आज तक कांग्रेस यहां नहीं जीत पा रही है। खास बात तो यह है कि पिछले तीन चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार ही चुनाव जीत रहा है और कांग्रेस ओर भाजपा पिछड़ रहे है।

हाथ के लिए दूदू सबसे मजबूत: दूदू विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए मजबूत सीट रही है। गत पांच चुनावों में बाबूलाल नागर ने तीन बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय के तौर पर जीत हासिल की है। नागर ने पिछले चुनाव में कांग्रेस के रितेश बैरवा को मात दी थी। नागर साल 2008 की गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

ये रहे पिछले चुनावों के नतीजे
विधानसभा सीट- दूदू (अजा)
वर्ष 1998 कांग्रेस
वर्ष 2003 कांग्रेस
वर्ष 2008 कांग्रेस
वर्ष 2013 भाजपा
वर्ष 2018 निर्दलीय

बगरू (अजा) 2008 में अस्तित्व में आई सीट
वर्ष 2008 कांग्रेस
वर्ष 2013 भाजपा
वर्ष 2018 कांग्रेस

चाकसू (अजा)
वर्ष 2008 भाजपा
वर्ष 2013 भाजपा
वर्ष 2018 कांग्रेस
- इससे पहले फागी थी सीट
वर्ष 1998 कांग्रेस-
वर्ष 2003 भाजपा-

जमवारामगढ़ (अजजा) वर्ष 2008 में हुई थी आरक्षित
वर्ष 2008 कांग्रेस
वर्ष 2013 भाजपा
वर्ष 2018 कांग्रेस

बस्सी (अजजा)
वर्ष 1998 भाजपा
वर्ष 2003 भाजपा
वर्ष 2008 निर्दलीय
वर्ष 2013 निर्दलीय
वर्ष 2018 निर्दलीय