30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के जन जागरण अभियान का आगाज पैदल मार्च से

देश के सभी जिलों में रविवार को निकलेगी पदयात्रा, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती पर होंगे पुष्पांजलि कार्यक्रम,राजधानी जयपुर में रविवार को सुबह 8 बजे स्टेच्यू सर्किल से कांग्रेस मुख्यालय तक होगा पैदल मार्च,सभी जिलों में विधायक मंत्री पूर्व सांसद होंगे कार्यक्रमों में शामिल

2 min read
Google source verification
pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी जन जागरण अभियान का आगाज रविवार से होने जा रहा है। प्रदेश में भी महंगाई के खिलाफ एक पखवाड़े तक चलने वाला जन जागरण अभियान कल से शुरू किया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रदेश भर में पैदल मार्च से होगी। साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती के मौके पर भी कल प्रदेश के सभी जिलों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर में 3 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च
इधर राजधानी जयपुर में जन जागरण अभियान के पहले दिन रविवार को सुबह 8 बजे स्टेच्यू सर्किल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता सुबह 8 बजे स्टेच्यू सर्किल पर एकत्रित होंगे और उसके बाद स्टेचू सर्किल से चौमूं हाउस सर्किल, गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता हाथों में महंगाई को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर बैनर लेकर चलेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया जाएगा।

रात्रि विश्राम गांव में करेंगे नेता
अभियान के पहले दिन रविवार को जिलों में सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर निकायों के अध्यक्ष, जिला प्रमुख, प्रधान, एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पैदल मार्च में शामिल होंगे और पैदल मार्च के बाद यह नेता गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी के जरिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों चलते देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस तरह 29 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस के जन जागरण अभियान गांव-ढाणी और जिलों में चलते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान
केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बढ़ी महंगाई को लेकर कांग्रेस का जन जागरण अभियान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी चलेगा। जन जागरण अभियान के तहत होने वाली पदयात्रा, प्रभात फेरी और नुक्कड़ सभाओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर हैंडल और अन्य प्लेटफार्म पर लाइव चलाया जाएगा, जिससे कि लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए।

अग्रिम संगठनों को भी जिम्मेदारी
इधर प्रदेश कांग्रेस के अग्रिम संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ताओं को भी जन जागरण अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। अग्रिम संगठनों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों को बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर भी जागरूक करेंगे। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी शुरू करेंगे । गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों को 14 से 29 नवंबर तक एक पखवाड़े तक देश भर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे, इसे लेकर दिल्ली में सभी पार्टी प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक भी हुई थी।