13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए स्टार प्रचारक, गहलोत-पायलट के साथ आया ये चौंकाने वाला नाम

Congress Star Campaigner: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें राजस्थान से अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा को स्टार प्रचारक बनाया है।

2 min read
Google source verification

Congress Star Campaigner: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 (Haryana Election 2024) के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट तक का नाम भी शामिल है। वहीं राजस्थान से सिर्फ तीन नेताओं को इस लिस्ट में जगह मिली है।

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान कांग्रेस के सिर्फ तीन नेताओं को जगह दी है। पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)m का है, इनके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ीलाल मीणा ने CM भजनलाल से की मांग, बोले- ‘तत्काल रद्द हो ये भर्ती परीक्षा, नहीं तो…’

विनेश फोगाट को बनाया स्टार प्रचारक

वहीं, इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं। 40 नेताओ की स्टार प्रचारक लिस्ट में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान से क्यों वसूला जा रहा है सबसे ज्यादा टैक्स? इस नेशनल हाइवे से हो रही बड़ी कमाई

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी जगह मिली है। इसके अलावा दीपक बाबरिया, उदयभान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और अजय माकन का भी नाम शामिल है।

हरियाणा में BJP ने इनको बनाया स्टार प्रचारक

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने भी हरियाणा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें : ‘इंदिरा जैसा होगा हश्र…’, BJP नेता ने राहुल गांधी को धमकी दी तो भड़के अशोक गहलोत; जेपी नड्डा को सुनाई खरी-खोटी