6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

550 करोड़ का राफेल सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदा, जनता के बीच जाकर कांग्रेस देगी घोटाले की जानकारी: पायलट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Aug 20, 2018

Congress will inform public about rafale deal scam, says Sachin Pilot

Congress will inform public about rafale deal scam, says Sachin Pilot

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राफेल खरीद घोटाले की जानकारी देशभर में जनता को देने के लिए कांग्रेस हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसको लेकर राहुल गांधी ने दो दिन पहले देश के सभी प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं। बताया जाएगा कि 550 करोड़ का राफेल, भारत सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदा है और इस पूरे मामले में भारत सरकार गोपनीयता के नाम पर चुप्पी साधे है। प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब कांग्रेस सरकार अपने समय खरीदे सभी विमानों की जानकारी दे सकती है, तो भाजपा सरकार क्यों नहीं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार राफेल पर जब तक चुप्पी तोड़कर जनता को पूरा सच नहीं बताती, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


कांग्रेस के कार्यक्रमों से भाजपा के छूट रहे पसीने
विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार तय करने के सवाल पर पायलट ने कहा कि यह पार्टी तय करना है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। चुनाव लडऩे को लेकर बहुत से लोग आ रहे हैं। वे जानते हैं कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश में मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। जल्द संकल्प रैली शुरू हो रही हैं। इनमें कांग्रेस के लोग संकल्प लेंगे कि किसानों को अब नहीं मरने देंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाएंगे, जनता पर अत्याचार नहीं होने देंगे। आज कांग्रेस के कार्यक्रमों से भाजपा के लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

पांच साल में क्या किया, यह तो बताया नहीं जा रहा
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही गौरव यात्रा को लेकर कहा कि पांच साल में क्या किया, यह तो बताया नहीं जा रहा। आने वाले पांच साल में क्या किया जाएगा, ये बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री को तो यात्रा समाप्त कर जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें पहले अब तक यात्रा पर जनता के खर्च किए रुपए का हिसाब देना चाहिए।


पीसीसी से दो ट्रक खाद्य सामग्री रवाना
पायलट ने केरल में आई भीषण बाढ़ को लेकर कहा कि यह राष्ट्रीय आपदा घोषित होनी चाहिए। कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक एक माह का वेतन रिलिफ फण्ड में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए देंगे। आज प्रदेश से दो ट्रक खाने-पीने के सामान व दवाइयों के भेजे जा रहे हैं, जल्द और भेजे जाएंगे। अब तक केरल में तीन सौ से ज्यादा लोगों की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।