
सेना के रेगुलर कैडर में जवानों की भर्ती
राजस्थान कांग्रेस अब सोशल मीडिया को मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने है और इसे देखते हुए पार्टी ने तय किया हैं कि वे अब तक भाजपा के मजबूत हथियार रहे सोशल मीडिया के जरिए अब खुद भी इसके मुकाबले के लिए तैयार हो रही है। इसके लिए हर विधानसभा में बूथ और मंडल स्तर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में निर्देश जारी कर दिए गए है।
गहलोत सरकार की योजनाओं को होगा प्रचार :
पार्टी अपनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है और इसके लिए अब बूथ और मंडल स्तर पर बने वाट्सएप ग्रुप के जरिए जनता तक पहुंचेगी और उसका जमकर प्रचार प्रसार करेगी। खुद सीएम अशो क गहलोत अपनी हर सभा या कार्यक्रमों में चिरंजीवी योजना, इंदिरा गांधी रसोई, महात्मा गांधी इंगलिश स्कूल, ओपीएस का बखान करते है और वे इसे पूरे देश का मॉडल भी बनाते है। साथ ही ओपीएस और चिरंजीवी योजना को तो पूरे देश में लागू करने की बात भी कर रहे है। इसी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तय किया हैं कि वे पार्टी फोरम पर अपनी इन योजनाओं को लेकर कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
मोदी सरकार को भी घेरेगी: पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नाकामियां भी गिनाई जाएगी। इसमें महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर जमक र हमले किए जाएंगे। पार्टी की ओर से आए संदेशोें को ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जाएगा ताकि जनता के सामने भाजपा की नाकामी बता सके।
विधानसभावार विकास की उपलब्धि भी हिस्सा :
पार्टी की ओर से सभी विधायकों और विधानसभा उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी अपनी विधानसभा इलाके में विकास कार्य को लेकर भी सोशल मीडिया पर ले जाएं ताकि जनता तक वो इसकी जानकारी दे सके। साथ ही इससे पार्टी को विधायक और उसके इलाके का फीडबैक भी मिल सकेगा।
भाजपा का प्रमुख हथियार रहा हैं सोशल मीडिया :
सोशल मीडिया की मजबूती भाजपा का मुख्य हथियार बना हुआ है। पिछले दस साल में सोशल मीडिया के जरिए भाजपा ने कांग्रेस का जमकर नुकसान किया हैं ऐसे में अब कांग्रेस को भी ये समझ आ चुका है कि उन्हें खुद का भी सोशल मीडिया मजबूत करना चाहिए। इसी की रणनीति के तहत अब निचले स्तर तक सोशल मीडिया के ग्रुप बनाए जा रहे है।
Published on:
26 Feb 2023 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
