5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चलाएगी सदस्यता अभियान

ढाई लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट
2 min read
Google source verification
congress

congress

जयपुर। प्रदेश में चार माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने और उसका बढ़ाने के लिए कांग्रेस शीघ्र ही प्रदेश भर में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी का लक्ष्य नए ढाई लाख सदस्य बनाने का है। बताया जाता है कि पार्टी पूरे देश में 50 लाख नए सदस्य बनाएगी, जिसके प्रदेश कांग्रेस को ढाई लाख नए सदस्य बनाने का टागरेट दिया जा रहा है। इसके लिए ढाई लाख सदस्यता फार्म छपवाने का ऑर्डर भी प्रदेश की ओर से दिया जा चुका है।

जानकारों की माने तो चुनावी तैयारियों के साथ-साथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चलता रहेगा। दरअसल पार्टी के संविधान के अनुसार राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पुराने सदस्य समाप्त हो जाती है और फिर से नई सदस्यता शुरू हो जाती है।


5 रुपए में मिलेगी सदस्यता
कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए प्रत्येक सदस्य को पांच रुपए शुल्क अदा करना होगा, ये शुल्क पार्टी के कोष में जमा होगा। बड़े से लेकर सामान्य कार्यकर्ता को भी साधारण सदस्यता के लिए पांच रुपए शुल्क के रूप में जमा कराने होंगे।


संभावित प्रत्याशियों पर दोहरी मार
जानकार सूत्रों की माने तो पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे नेताओं पर सदस्य बनाने की दोहरी मार पड़ेगी क्योंकि पूर्व में भी टिकट मांग रहे संभावित प्रत्याशियों से बायोडाटा के साथ-साथ उन्होंने कितने लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया था उसकी जानकारी मांगी गई थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की नियुक्ति के साथ ही पुरानी सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें अब फिर से नए सदस्य बनाने होंगे।


एनपीएफ के 21 प्रत्याशियों की घोषणा आज
जयपुर। प्रदेश में चार माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीए दल भी सक्रिय हो गए हैं। चुनाव को लेकर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ ) आज अपने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रही है। दोपहर साढ़े तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन में इन प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचशील जैन ने बताया कि फ्रंट पूरी 200 विधानसभा क्षेत्रों में अपना प्रत्याशियों को ख़ड़ा करेगीष। उन्होंने बताया कि पार्टी स्वच्छ राजनीति में विश्वास रखती है, और हम स्वच्छ छवि और इमानदार लोगो को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी।