6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ट्रेन रोकने आए थे कांग्रेसी, फिर पुलिस ने जो हाल किया….जिस ट्रेन को रोकने आए थे वो सामने ही रवाना हो गई

Youth Congress Protest: फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

Youth Congress Protest: नीट परीक्षा में हुई धांधलियों को लेकर विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं के साथ जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर दंगल हो गया। जिस ट्रेन को रोकने के लिए वे लोग आए थे वो ट्रेन उनकी आंखों के सामने ही रवाना होती नजर आई। यूथ कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्रेन को रोकने की धमकी दी थी। इस धमकी को देखते हुए जीआरपी पुलिस और अन्य पुलिस जाब्ता पहले से ही मौके पर मौजूद था।

Youth Congress के नेता करीब दस बजे के बाद पहुंचे लेकिन पुलिस आठ बजे ही मौजूद थी। जैसे ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मोदी मुर्दाबाद और अन्य नारेबाजी करते हुए अंदर आए और पटरियों पर कूदने लगे, वहां पहले से ही तैनात जाब्ते ने उनको काबू कर लिया और बाहर खदेड़ दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि वहां पर पहले से ही पुलिस बंदोबस्त था। सूचना मिली थी कि पहले ही प्रदर्शन करने वाले कुछ लोग आएंगे। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं।

पूनिया बोले, मोदी जी और प्रधान जी को नीट पर बोलना चाहिए…. हम दबने वाले नहीं हैं

गांधी नगर स्टेशन पहुंचे यूथ कांग्रेस के सीनियर लीटर अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि मोदी जी और धमेन्द्र प्रधान जी को नीट परीक्ष के मामले में बोलना चाहिए, वे कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। यह सही नहीं है। यह लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। एनटीए संस्था को भी तुरंत प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए। पूनिया ने कहा कि सरकार के दबाने से यूथ कांग्रेस के लोग दबने वाले नहीं हैं। यह बच्चों के साथ गलत हुआ है। हम हर संभव जगह पर अपना विरोध प्रदर्शन दोहराएंगे। पूनिया ने कहा कि यह हमारा प्रदेश स्तरीय रेल रोको अभियान था। बताया जा रहा है कि जयपुर के अलावा कई शहरों में रेल रोकने का प्लान किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग