
कोरोना वैक्सीन को लेकर मारामारी, महिलाओं में मची धक्का-मुक्की
जयपुर| कोरोना महामारी की वैक्सीन गांवों में लोग पहले अफवाहों के चलते लगवाने से कतराते थे। वहीं संभावित तीसरी लहर के बीच अब जागरूकता बढऩे पर वैक्सीन लगवाने (Corona vaccination in Jaipur) को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को गोनेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला। स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं-पुरुषों की फस्र्ट व सैकंड वैक्सीन की डोज लगाने के लिए भीड़ देखने को मिली।
महिलाओं और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई गई। इसके बावजूद पहले मैं-पहले मैं को लेकर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग छोड़कर धक्का-मुक्की करने लग गईं। महिलाओं की छीना-झपट्टी में आधार कार्ड की फोटो कॉपी तक फट गई। उन्हें वापस फोटोकॉपी कराने के लिए जाना पड़ा। वहीं एक युवक ने स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्ट्रेशन विंडो का शीशा तोड़ा दिया।
नंबर आते ही वैक्सीन खत्म, नाराज हुआ युवक
लोगों ने बताया कि युवक का रजिस्ट्रेशन कराने का नंबर आया तो विंडो से नर्सिंग स्टाफ ने बोला वैक्सीन खत्म हो गई है। इतने में गुस्से में आए युवक ने हाथ से विंडो का शीशा तोड़ दिया। शीशा तोडऩे से नर्सिंगकर्मी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार केंद्र पर 200 लोगों के वैक्सीन लग पाई और 300 लोग हताश होकर वापस लौट गए।
Updated on:
07 Aug 2021 12:51 am
Published on:
07 Aug 2021 12:51 am
