Rajasthan Politics: राजस्थान में बाजरा और ज्वार के बाद अब मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन की MSP पर खरीद को लेकर विवाद हो रहा है। मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन की फसलों पर MSP का मुद्दा उठाते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की गारंटी किसानों को 'नुकसान' और पूंजीपतियों को नियम विरुद्ध 'भुगतान' है।