
जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर और जेकेलोन अस्पताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रेजिडेंट डॉक्टर को कोटेज और 4एफ में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टर की 9 से 16 मई तक संक्रामक रोग अस्पताल में ड्यूटी थी। इसके बाद वह आरडी हॉस्टल में क्वॉरंटीन रहा। 21 मई को बुखार आने पर सैम्पल जांच करवाई। 22 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रेजिडेंट डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आरडी हॉस्टल को क्वॉरंटीन करवाया गया। वहीं कम्प्यूटर ऑपरेटर ने भी 21 को सैम्पल दिया। वह 22 को कोरोना पॉजिटिव आया।
सेंट्रल जेल से आए 14 पॉजिटिव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 30 कोरोना पॉजिटिव आए हंै। इनमें 14 सेंट्रल जेल, 1 घाटगेट, 1 आरडी हॉस्टल एसएमएस, 1 जालूपुरा, 1 गोविंदगढ़, 2 ब्रह्मपुरी, 3 ईदगाह, 1 माणक चौक, 1 शास्त्री नगर, 1 रामगंज, 1 ट्रांसपोर्ट नगर, 1 दुसाद नगर सांगानेर, 1 दूदू और 1 प्रताप नगर का व्यक्ति शामिल है।
Published on:
22 May 2020 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
