5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनरेगा में समूह में हाजिरी बंद, मजदूरों को अंडे, मास से बचने की सलाह

13 लाख से अधिक मजदूर रोजाना प्रदेश में जुटते हैं रोजगार के लिए  
less than 1 minute read
Google source verification
मनरेगा में समूह में हाजिरी बंद, मजदूरों को अंडे, मास से बचने की सलाह

मनरेगा में समूह में हाजिरी बंद, मजदूरों को अंडे, मास से बचने की सलाह

जयपुर. प्रदेश में रोजाना तकरीबन 13 लाख मजदूरों को रोजगार दे रही मनरेगा योजना में अब मजदूरों की हाजिरी समूह में नहीं होगी। हाजिरी लेने वाले मेट अब खुद मजदूरों के कार्यस्थल पर जाकर उनकी उपस्थिति लेंगे। मजदूरों को सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए अंडेे, मास के सेवन और जंगली जानवरों के सम्पर्क में आने से बचने के अलावा अन्य प्रतिरोधी उपायों की एडवायजरी जारी की है।

प्रदेश के गांवों में रोजाना बड़े समूहों में जुटने वाले मजदूरों में वायरस संक्रमण की आशंका को टालने के लिए रोजगार गारंटी योजना आयुक्त की ओर से सोमवार को सभी जिला कलक्टरों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। इनमें मजदूरों को संक्रमण की रोकथाम के लिए हाथ धोने, खांसते एवं छीकते वक्त बचाव के उपाय करने, लक्षण दिखने पर उपचार कराने और संक्रमण के संदिग्धों से दूरी बनाए रखने जैसे सामान्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कलक्टर कार्यस्थल पर मजदूरों में बांटने के लिए संक्रमण से बचने के लिए ‘क्या करें, क्या नहीं करें’ के पर्चे प्रकाशित कराएंगे। इसके अलावा कार्यस्थल पर मेडिकल किट में हाथ धोने के साबुन रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।


करो नमस्ते, बिना हाथ धोए खाना नहीं

एडवायजरी में खाने से पहले, नाक, आंख छूने से पहले, शौच के बाद और कार्य के दौरान अपशिष्ट वस्तु के संपर्क में आने के बाद साबुन से हाथ धोने, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करने, तरल पदार्थों का सेवन करने, बासी खाने से बचने और एक ही स्थान पर एकत्र नहीं होने की सलाह दी गई है।