
मुहाना मंडी में भीड़ कम करने की जुगत, थोक व्यापारियों को ही देंगे प्रवेश
जयपुर। कई दिन से जिसका डर सता रहा था आखिर वहीं हुआ। जयपुर की मुहाना मंडी में कोरोना पॉजिटिव मिला है। जैसे ही मंडी में व्यवसायी के पॉजिटिव आने के बारे में पता चला हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि संक्रमित के संपर्क में करीब 500 लोग आए हैं। संक्रमित शख्स फल व्यवसायी है। पॉजिटिव आने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। मुहाना मंडी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य व्यापारियों में भी डर फैल गया है। कछ व्यापारी डर के कारण भाग निकले। मुहाना मंडी में हर रोज करीब 15 हजार लोग आते हैं।
अब पॉजिटिव से संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। प्रशासन संक्रमित से संपर्क में आए लोगों की पहचान में जुटा हुआ है। जयपुर शहर में ठेले पर बिकने वाली सब्जियां अधिकतर मुहाना मंडी और लालकोठी मंडी से आती है। हाल ही में दोनों मंडियों में रामगंज क्षेत्र में रहने वाले ठेला लगाने वाले पाए गए। इसके बाद दोनों मंडियों को कई बार सेनेटाइज भी किया गया।
मंडियों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं और इनका पालना भी किया जा रहा है। इसके बावजूद मुहाना मंडी में कोरोना वायरस का रोगी मिलना बड़ी चिंता का विषय है। मुहाना मंडी में तीन ब्लॉक हैं जिनमें फल ब्लॉक, सब्जी ब्लॉक व आलू-प्याज ब्लॉक है। फल ब्लॉक में एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद अन्य व्यापारियों तथा यहां से फल-सब्जी खरीदने वालों में डर का महौल है।
Updated on:
07 May 2020 06:33 pm
Published on:
06 May 2020 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
