12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में कोरोना फिर लेने लगा जान

राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 168 नए मरीज, 1मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Doctors say serious patients of Corona can come out

बढ़ रहा कॉमन कोल्ड कोराइजा, मरीजों की गिनती में इजाफा

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 168 नए कोरोना मरीज मिले है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना से 1 की मौत हुई है। जो चिंता का विषय है। सवाई माधोपुर में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। वहीं इससे पहले दिन शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में कोरोना के 195 नए मरीज मिले थे और 2 मौत हुई थी। शुक्रवार को अलवर और हनुमानगढ़ में एक एक संक्रमित ने दम तोड़ा था। कोरोना के केस तो प्रदेश में कम हुए है लेकिन लगातार हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है।

जोधपुर 20, दौसा 16, अजमेर 14, अलवर 12, कोटा 11, प्रतापगढ़ 9, बीकानेर 8, बांसवाड़ा 7, भीलवाड़ा 6, राजसमंद सिरोही उदयपुर 5-5, चित्तौड़गढ़ 4, सीकर 3, बूंदी, जैसलमेर,झालावाड़,नागौर, पाली 2-2, धौलपुर डूंगरपुर में 1-1 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 253 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब कोरोना एक्टिव केस 1231 हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कॉविड संक्रमण से 9633 लोगों की मौत हो चुकी है।

जयपुर जिले में 31 नए केस

जयपुर जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 31 नए केस पाए गए हैं। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यहां 24 घंटे में बस्सी में 3, आमेर, बनीपार्क, जगतपुरा, मानसरोवर, तोपखाना, टोंक रोड क्षेत्र में 2-2, अजमेर रोड, बरकत नगर, गांधी नगर, चाकसू, हरमाड़ा, दूदू, जामडोली, कोटपूतली, मालवीय नगर, सांगानेर, फागी, मुरलीपुरा, सिरसी, शास्त्री नगर, सुशीलपुरा में 1-1 नए केस मिले हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 216.56 करोड़ (2,16,56,54,766) से अधिक हो गया है।हालांकि कोविड की बूस्टर डोज लगाने वालों की संख्या में इजाफा अभी भी नहीं हो रहा है। लोग लगातार कोरोना के नए केस मिलने और मौतें होने के बावजूद भी लापरवाही बरत रहे हैं।