
Corona virus राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस ( jaipur Corona virus ) के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर अब-तक 48 फ्लाइट्स से आने वाले 6,981 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इधर ( sms ) एसएमएस अस्पताल में 51 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच की गई जिसमे 43 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई वहीं अन्य 8 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने गुरुवार को हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी । मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ बैठक की ।बैठक में उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीजों और वायरस को रोकने के लिए कि जा रही तैयारियों को लेकर चर्चा की ।
बता दें चीन में तेजी से जानलेवा साबित हो रहे कोरोना वायरस ने प्रदेश के चिकित्सा विभाग की नींद उड़ा रखी है। 18 जनवरी से पूर्व चीन से अवकाश पर आए तीन मेडिकल छात्र सीएमएचओ प्रथम के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की निगरानी में चल रहे थे। जिनको गुरुवार को स्क्रींनिग के दौरान एसएमएस हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में एहतियातन भर्ती कराया गया। हालांकि इन छात्रों में कोरोना वायरस को कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।
Published on:
07 Feb 2020 07:13 am
