25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनलॉक 2.0 में संक्रमित मरीजों का बढ़ रहा आंकड़ा, 25 दिनों में मिले 17 हजार 284 संक्रमित

अनलॉक 2.0 में लगातार प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 1 जुलाई से 25 जुलाई तक राज्य में 17 हजार 284 संक्रमित मरीज मिल चुके है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kartik Sharma

•

Updated: 26 Jul 2020, 8:25 AM IST

कोरोना महाविस्फोट से बचाएगी रैंडम सैंपलिंग!

कोरोना महाविस्फोट से बचाएगी रैंडम सैंपलिंग!

Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर-प्रदेशभर में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज गति से भाग रहीं है। ( New Corona positive cases ) शनिवार को तो राज्य में अब-तक के एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले। ( Covid-19 Cases ) अनलॉक 2.0 की शुरुआत के साथ हीं राज्य में हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है ।

बता दें 2 मार्च को पहला संक्रमित मरीज मिलने के बाद 30 जून तक राज्य में 18 हजार 14 संक्रमित मिले जबकि अनलॉक 2.0 के 25 दिनों में हीं 17 हजार 284 संक्रमित मरीज मिल चुके है । प्रदेश में जुलाई माह में औसत हर दिन 691 संक्रमित मरीज मिल रहे है । इधर संक्रमित मरीजों के साथ कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है । पिछले 25 दिनों में 200 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिला-संक्रमित
अजमेर-959
अलवर-2239
बांसवाड़ा-39
बारां-37
बाड़मेर-814
भरतपुर-701
भीलवाड़ा-229
बीकानेर-1362
बूंदी-48
चितौड़गढ़-17
चूरू-243
दौसा-138
धौलपुर-417
डूंगरपुर-117
गंगानागर-85
हनुमानगढ़- 124
जयपुर-1485
जैसलमेर-50
जालोर-734
झालावाड़-66
झुंझुनूं-166
जोधपुर-3034
करौली-181
कोटा-595
नागौर-591
पाली- 1231
प्रतापगढ़-150
राजसमंद-270
सवाईमाधोपुर-68
सीकर-289
सिरोही-300
टोंक-51
उदयपुर- 384
अन्य राज्य-63
बीएसएफ-07

जोधपुर,अलवर, जयपुर,बीकानेर, पाली में सबसे अधिक संक्रमित
अनलॉक 2.0 में अगर हर जिलें में मिले संक्रमित मरीजों पर नजर डाले तो पांच जिलों की स्थिति बेहद खराब है ।अनलॉक 2.0 में राज्य के जोधपुर जिलें में सबसे अधिक 3034 संक्रमित मिले। इसके बाद अलवर में 2239, जयपुर में 1485,बीकानेर में1362और पाली में 1231 संक्रमित मरीज मिले।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग