5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस के चलते जापान में क्रूज पर फंसे भारतीय दिल्ली लाए गए

Corona virus : जापान के योकोहामा बंदरगाह पर खड़े डायमंड प्रिंसेज ( diamond princess ) क्रूज से भारतीय नागरिकों को गुरुवार सुबह दिल्ली लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया एयर इंडिया की फ्लाइट का विमान आज सुबह टोक्यो में फंसे 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा ( coronavirus japan ) ।
less than 1 minute read
Google source verification
Coronavirus, coronavirus japan, diamond princess

Corona virus : जापान के योकोहामा बंदरगाह पर खड़े डायमंड प्रिंसेज ( diamond princess ) क्रूज से भारतीय नागरिकों को गुरुवार सुबह दिल्ली लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया एयर इंडिया की फ्लाइट का विमान आज सुबह टोक्यो में फंसे 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा ( coronavirus japan ) । इधर दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस ने मार्च में 54 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयरलाइंस ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-हांगकांग के बीच 20 फ्लाइट, मुंबई-सिंगापुर के बीच 26, जबकि दिल्ली-सिंगापुर के बीच 8 उड़ानें रद्द रहेंगी। दक्षिण कोरिया में वायरस के नए 169 मामले सामने आए। यहां 1,146 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले हांगकांग के 3000 नागरिकों ने सरकार से मदद मांगी है।

इधर लगातार कोरोना वायरस का कहर जारी है । मरने वालों की संख्या 2800 के पास पहुंच गई है वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 78 हजार से अधिक हो गई है । भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी। इन देशों में कोरोना वायरस के मामले बढऩे के मद्देनजर यह एडवाइजरी जारी की गई है। इटली, दक्षिण कोरिया और ईरान में संक्रमण के मामले बढऩे पर रूस ने अपने नागरिकोंको हालात सामान्य होने तक इन देशों की यात्रा करने से परहेज करने को कहा है।