पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जयपुर। प्रदेश में कोविड-19 भले ही अब राहत के संकेत दे रहा है, लेकिन इसके साथ यह भी सामने आया है कि नवंबर तक प्रत्येक ज्ञात मामले ने उनके संपर्क में आने वाले अनुमानित 70 लोगों को इससे कुछ हद तक प्रभावित किया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग डीएसटी की ओर से गठित एक पैनल के सदस्यों की ओर से किए गए एक विश्लेषण में यह सामने आया है। इसके निष्कर्षों के आकलन अनुसार राजस्थान में अब तक तीन लाख से अधिक संक्रमितों से करीब 2 करोड़ 10 लाख अन्य लोगों को प्रभावित करने की आशंका है। इस विश्लेषण में देश भर के विभिन्न राज्यों में किए गए एंटीबॉडी टेस्ट को आधार बनाया गया है।
यूके और इटली में यह औसत 10.15
इससे पहले सितंबर में किए गए एक विश्लेषण में पता चला था कि भारत को हर ज्ञात मामले में करीब 60.65 मिस्ड संक्रमणों का सामना करना पड़ा था। भारत का अभी का यह औसत 90 माना गया है। वहीं, अब नवंबर तक अधिकांश राज्य इस औसत के हिसाब से 70.120 की रेंज में हैं। इस आधार पर राजस्थान का भी यह औसत माना गया है। इटली और यूके में यह औसत 10.15 का रहा। गौरतलब है कि राजस्थान में अब तक तीन लाख से अधिक संक्रमित सामने आ चुके हैं।
'... लेकिन खतरे से निकले'
इस विश्लेषण के अनुसार हर कोविड संक्रमित से 70 से 90 अन्य लोग कोविड से प्रभावित हुए हैं। यानी वे प्रभावित तो हुए, लेकिन उनमें लक्षण नजर नहीं आए और न ही उन्होंने जांच करवाई। राजस्थान में इस तरह अनुमानित 2 करोड़ लोग हो सकते हैं। लेकिन ये लोग भी अब खतरे से निकल चुके हैं।
-डॉ. वीरेन्द्र सिंह, अस्थमा एवं श्वास रोग विशेषज्ञ
Updated on:
24 Dec 2020 11:28 am
Published on:
24 Dec 2020 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
