
जयपुर।
राजस्थान सरकार में भ्रष्टाचार का उन्मूलन तो दूर यहां तो हर दिन एक बड़ी खबर भ्रष्टाचार की ही मिल रही है। देश भर में जहां एक ओर किसनों के हक की लड़ाई चल रही है वहीं हमारे प्रदेश में किसानों का हक मारा जा रहा है। करने वाले भी कोई और नहीं जनता के खेरख्वाह ही हैं।
मामला समर्थन मूल्य पर फसल खरीद का है। इसके लिए सरकार ने इस बार ऑनलाइन व्यवस्था की, लेकिन यहां भी सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के भाई व रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए बैकडोर एंट्री का खेल हुआ। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार हजारों किसान क्रम से कतार में इंतजार करते रहे और मंत्री के नजदीकियों की फसल खरीद ली गई।
दावा कुछ लेकिन...
सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था कर दावा किया कि जिसका आवेदन पहले आया उसकी फसल पहले खरीदी गई। मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए प्रदेश में 87 केन्द्र खोले गए। इनमें से एक केन्द्र डेगाना में था। यहीं किलक का गांव है। यहां दो सप्ताह तक क्रम तोड़ कर ‘विशेष’ लोगों की फसल खरीदी गई। यह खेल 16 से 30 नवम्बर के बीच चला।
खरीद के हर दिन अंतिम व्यक्ति डेगाना से
दो सप्ताह तक चले इस खेल में हर दिन अंतिम व्यक्ति डेगाना गांव का है। इसमें किलक के भाई विशाल किलक और बहन मीरा पंडेल शामिल हैं। अन्य किसान उनके रिश्तेदार या फिर नजदीकी बताए जा रहे हैं।
| खरीद का दिन | ऑनलाइन पंजीकृत नंबर | किसान का नाम | इतनों का हक मारा |
| 30 नवंबर | 21040283 21073622 | मदन लाल गोदावरी, पुंदलोता, डेगाना | 33339 |
| 29 नवंबर | 21034869 21073765 | लालाराम छोटूराम, पुंदलोता, डेगाना | 38,896 |
| 28 नवंबर | 21034115 21059492 | हरिराम आईदानराम, पुंदलोता, डेगाना | 25,377 |
| 27 नवंबर | 21032471 21073924 | दुलाराम जेठीबाई, परबतसर नागौर | 41,453 |
| 24 नवंबर | 21030189 21071851 | घासीराम राजूड़ी, पुंदलोता, डेगाना | 43,662 |
| 23 नवंबर | 21043721 21071832 | शंकर राम सत्यनारायण, पुंदलोता डेगाना | 28,111 |
| 22 नवंबर | 21042686 21071951 | जोगाराम गीतादेवी, पुंदलोता डेगाना | 29,265 |
| 21 नवंबर | 21041407 21072272 | रामाराम ढाका गीतादेवी, पुंदलोता डेगाना | 30,865 |
| 20 नवंबर | 21040242 21073676 | भूराराम मीरा पंडेल, वसुंधरा कॉलोनी जयपुर | 33,434 |
| 17 नवंबर | 21038813 21073790 | गोपालराम वीना सिंह, क्वींस रोड निर्माण नगर | 34,977 |
| 16 नवंबर | 21043670 21073812 | रुघाराम विशाल किलक, पुंदलोता डेगाना | 30,142 |
ऐसे क्रम तोड़ मारा किसानों का हक...
खरीद का ऑनलाइन किसान का नाम इतनों का
दिन पंजीकृत नंबर हक मारा
30 नवंबर 21040283 मदन लाल
21073622 गोदावरी, पुंदलोता, डेगाना 33,339
२९ नवंबर २१०३४८६९ लालाराम
२१०७३७६५ छोटूराम, पुंदलोता, डेगाना ३८,८९६
२८ नवंबर २१०३४११५ हरिराम
२१०५९४९२ आईदानराम, पुंदलोता, डेगाना २५,३७७
२७ नवंबर २१०३२४७१ दुलाराम
२१०७३९२४ जेठीबाई, परबतसर नागौर ४१,४५३
२४ नवंबर २१०३०१८९ घासीराम
२१०७१८५१ राजूड़ी, पुंदलोता, डेगाना ४३,६६२
२३ नवंबर २१०४३७२१ शंकर राम
२१०७१८३२ सत्यनारायण, पुंदलोता डेगाना २८,१११
२२ नवंबर २१०४२६८६ जोगाराम
२१०७१९५१ शंकर लाल, पुंदलोता डेगाना २९,२६५
२१ नवंबर २१०४१४०७ रामाराम ढाका
२१०७२२७२ गीतादेवी, पुंदलोता डेगाना ३०,८६५
२० नवंबर २१०४०२४२ भूराराम
२१०७३६७६ मीरा पंडेल, वसुंधरा कॉलोनी जयपुर ३३,४३४
१७ नवंबर २१०३८८१३ गोपालराम
२१०७३७९० वीना सिंह, क्वींस रोड निर्माण नगर ३४,९७७
१६ नवंबर २१०४३६७० रुघाराम
२१०७३८१२ विशाल किलक, पुंदलोता डेगाना ३०,१४२
इनकी हो रही खरीद
फसल खरीद समर्थन बाजार कुल
केन्द्र मूल्य भाव खरीद
मूंग ८७ ५५७५ ४८०० २४४७८६
उड़द २९ ५४०० ४००० ११८५०४
सोयबीन २१ ३०५० ३५०० ११६२०
(समर्थन व बाजार मूल्य/१०० किलो, खरीद मिट्रीक टन में)
फोन नंबर भी एक समान
जिनकी बैकडोर एंट्री हुई उनके मोबाइल नंबर भी किलक के नंबर की सीरीज के ही हैं। नंबरों में केवल अंतिम तीन अंक बदले हुए हैं।
ऐसे हुई बैकडोर से एंट्री और खरीद
क्रम तोडऩे का यह खेल हर दिन खरीद समाप्ति से ठीक पहले किया गया। प्रतिदिन एक किसान की क्रम को तोड़ बैक डोर से एंट्री करा फसल खरीदी गई। उसकी फसल खरीदने के साथ ही उस दिन की खरीद बंद। अगले दिन फसल की खरीद शुरू होने पर आखिरी खरीद को भुलाते हुए नियमित क्रम की गिनती की जाती है, ताकि कोई हल्ला नहीं मचे।
मेरा नाम है नहीं, मैंने किसी को बोला नहीं
'मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरा नाम तो है नहीं। मैंने किसी को वरियाता तोडऩे के लिए नहीं कहा। हमने पहली बार ऑनलाइन खरीदी व्यवस्था की है।'- अजय सिंह किलक, सहकारिता मंत्री
'ऑनलाइन व्यवस्था इस बार ही की गई है। जो जानकारी डेगाना की बताई जा रही है ऐसा कैसे हो सकता है।' - वीना प्रधान, एमडी राजफैड
'सहकारिता मंत्री का यह कृत्य उनकी संविधान के प्रति शपथ का उल्लंघन है। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।' - गजेन्द्र सिंह मांझी, पूर्व लोकपाल मनरेगा
Updated on:
21 Jan 2018 12:18 pm
Published on:
21 Jan 2018 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
