26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसीबी की बड़ी कार्रवाई के बाद..

एसीबी की तरफ से रविवार को परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाली बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 8 अधिकारियों के पास करोड़ों रुपए की संपति मिली। इस मामले में एसीबी निरूद्ध किए गए परिवहन विभाग के अधिकारियों व पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रहीं है। परिवहन विभाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति को भी सोमवार को गर्मा दिया। जिसके बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विपक्ष के निशाने पर आ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

manish chaturvedi

•

Updated: 17 Feb 2020, 7:25 PM IST

Corruption in transport exposed

Corruption in transport exposed

एसीबी की तरफ से रविवार को परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाली बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 8 अधिकारियों के पास करोड़ों रुपए की संपति मिली। इस मामले में एसीबी निरूद्ध किए गए परिवहन विभाग के अधिकारियों व पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रहीं है। परिवहन विभाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति को भी सोमवार को गर्मा दिया। जिसके बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विपक्ष के निशाने पर आ गए।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने साफ तौर कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को डरने की आवश्यकता नहीं है, वह जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें। एसीबी ने विभाग के एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा है। उसके बाद एसीबी ने अन्य सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की है। खैर कौन दोषी है, कौन निर्दोष है। इसका फैसला न्यायालय करेगा, एसीबी नहीं। खाचरियावास ने कहा कि क्या एसीबी ने ऐसे एसपी, आईपीएस नहीं है, जो पहले पकड़े गए है। उन्होंने कहा कि निर्दोष को डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और जीरो टोलरेंस नीति पर काम करती है। लेकिन किसी निर्दोष के खिलाफ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार निर्दोष का साथ देगी।

इससे पहले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने परिवहन विभाग में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें मंत्री ने मार्च माह में होने वाली बकाया राजस्व आय को लेकर अधिकारियों से फिडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मार्च माह में परिवहन विभाग बकाया वसूली करेगा। जिसे लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग