6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीवन तबाह करने लगे पुराने प्रेम संबंध तो महिला ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
murder

जीवन तबाह करने लगे पुराने प्रेम संबंध तो महिला ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

युवक की हत्‍या के आरोप में दंपती गिरफ्तार
जयपुर/जोधपुर
पुराने प्रेम संबंध जब उसके वर्तमान जीवन को तबाह करने लगे तो उसने वह रास्‍ता चुन लिया, जो कि जेल की तरफ जाता है। यह कहानी है जोधपुर की कविता की। प्रेमी और पति के बीच उलझी 35 साल की कविता की आगे की जिंदगी अब जेल में कटेगी।
जोधपुर का मामला
दरअसल, कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कविता और उसके पति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त नारायणसिंह ने बताया कि कालीबेरी निवासी विजय की हत्या के मामले में जांच के बाद कालीबेरी निवासी प्रेमसिंह (38) पुत्र तुलसीराम ओड व उसकी पत्नी कविता (35) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ व जांच में सामने आया कि कविता व विजय के बीच प्रेम संबंध थे। एक बार दोनों घर से लापता भी हो गए थे, फिर महिला लौट आई थी।
तोड़ लिए थे प्रेमी से संबंध
इसके बाद उसने विजय से संबंध तोड़ लिए थे, लेकिन विजय उस पर मिलने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। इससे महिला परेशान हो गई और उसने अपने पति को अवगत कराया। दोनों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। इसके तहत महिला ने 27 दिसम्बर को मिलने के लिए शताब्दी सर्किल के पास सुनसान जगह बुलाया, जहां विजय के पहुंचते ही पति-पत्नी ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पति-पत्नी वहां से घर लौट आए थे। वहां से निकल रहे लोगों ने घायल को देखा तो पुलिस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां छह जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में हत्या करने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।