19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में पानी देने गए दंपती की करंट लगने से मौत

जालोर के सायला थाना इलाके में खेत में पानी देने गए दंपती की गुरुवार को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। करंट खेत में भरे पानी वाले स्थान पर दौड़ा हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Firoz Khan Shaifi

Dec 10, 2015

जालोर के सायला थाना इलाके में खेत में पानी देने गए दंपती की गुरुवार को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। करंट खेत में भरे पानी वाले स्थान पर दौड़ा हुआ था।

खेत में पैर रखते ही किसान को जोरदार करंट लगा। उनकी पत्नी उसे बचाने दौड़ी। करंट लगने से दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार खेतलावास निवासी पचास वर्षीय खिदाराम चौधरी और उसकी पत्नी 42 वर्षीय पंकु देवी रात को खेत में पानी देने गए थे। रात में खेत में फव्वारा लगाकर वे वापस लौट आए।

आज सुबह करीब पांच बजे वे खेत में पानी संभालने गए। खेत में बने कुएं के पास जैसे ही खिदाराम ने पैर रखा उसे जोरदार करंट लगा। चिल्लाने पर पंकु देवी भी उसे बचाने पहुंची।

इससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।