Corona virus एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। राजस्थान में पहले जैसलमेर में दो मरीज, इसके बाद जयपुर में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद अब जोधपुर में केस सामने आने के बाद पूरे राजस्थान में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब-वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा है। इसकी रफ्तार ने दुनिया भर के एक्सपर्ट्स को अलर्ट कर दिया है।WHO अभी JN.1 समेत ओमिक्रोन से जुड़े कई वेरिएंट की बारीकी से निगरानी कर रही है..WHO ने लोगों से संक्रमण और गंभीर बीमारी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है।