24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब होंगे विधानसभा अध्यक्ष

महेश जोशी मुख्य सचेतक और महेन्द्र चौधरी उप मुख्य सचेतक...

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 14, 2019

vidhan sabha

जयपुर।

राजस्थान विधानसभा के लिए गुलाब चंद कटारिया के सोमवार को प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेते ही कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी को भी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा के अध्यक्ष सी.पी. जोशी (CP Joshi) होंगे। मुख्य सचेतक महेश जोशी (Mahesh Joshi) और उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी (Mahendra Chaudhary) होंगे। इसका एलान सोमवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कर दिया। फिलहाल विधानसभा उपाध्यक्ष के पद को लेकर घोषणा नहीं की गई है। विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार को आहूत किया गया है। अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को विधानसभा में होगा।

वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, राज्य सरकार केन्द्रीय मंत्री और केन्द्र सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इसी प्रकार महेश जोशी विधायक के अलावा सांसद रह चुके हैं। वे पहले गहलोत सरकार में ही उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं। इसी प्रकार महेन्द्र चौधरी राजस्थान विश्व विद्यालय के अध्यक्ष के अलावा दो बार के विधायक हैं।

इससे पहले... गुलाब चंद कटारिया ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ
राजस्थान विधानसभा के लिए गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक गुलाब चंद कटारिया विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता भी होंगे। कटारिया तीसरी बार प्रतिपक्ष नेता होंगे। इसी बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ को उपनेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भी सहमति बनी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग