
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयोजना शाखा के केडर के सुदृढ़ीकरण के लिए 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
इन नवीन पदों में वरिष्ठ नगर नियोजक के 2, उप नगर नियोजक के 2, सहायक नगर नियोजक के 6 तथा नगर नियोजन सहायक के 6 पद होंगे। यह पद नगर नियोजन विभाग से प्रतिनियुक्ति हेतु सृजित किए जाएंगे तथा इनका वित्तीय भार जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से वहन किया जाएगा।
इस निर्णय से प्राधिकरण के कार्यों में तेजी आएगी तथा कार्मिकों के लिए पदोन्नति के समुचित अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।
सिलिकोसिस विंग की स्थापना -
जोधपुर के के.एन. चेस्ट चिकित्सालय और अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सिलिकोसिस विंग की स्थापना होगी। इनमें 27 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विंग स्थापना और नवीन पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर में 10.45 करोड़ रुपए लागत से निर्माण कार्य व 3.21 करोड़ रुपए के चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे। वहीं, के.एन. चिकित्सालय, जोधपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य और 3.37 करोड़ रुपए के उपकरण खरीदे जाएंगे।
Published on:
26 Mar 2023 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
