ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में कामकाजी महिलाओं और आगंतुकों के बच्चों के लिए क्रैच बनाया जाएगा। महापौर सौम्या गुर्जर ने इसकी नींव रखी। क्रेच में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और बच्चों की देखरेख करने के लिए केयरटेकर भी होंगे। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए प्ले जोन भी बनाया जाएगा।
महापौर ने कहा कि निगम में नियमित रूप से सैकड़ों महिलाएं किसी न किसी काम के लिए आती हैं। ऐसे में कई महिलाओं के पास छोटे बच्चे होते हैं, उनकी वजह से वह बेहतर तरीके से अपना काम नहीं कर पाती।