4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की खबर का असर, हरकत मे आई पुलिस-जानिए क्या है मामला

पत्रिका की खबर का असर, हरकत मे आई पुलिस-जानिए क्या है मामला
less than 1 minute read
Google source verification
crime news

पत्रिका की खबर का असर, हरकत मे आई पुलिस-जानिए क्या है मामला

पिछले कुछ दिनों से जोधपुर में हो रही गुंडागर्दी को लेकर पत्रिका में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। आपको बता दें कि जोधपुर मुख्यमंत्री का गृहजिला है लेकिन कानून व्यवस्था इतनी लचर की अपराधी लगातार खुलेआम एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे थे। लेकिन पत्रिका ने जब इस मामले को प्रमुखता से प्रसारित किया तो हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने लोहावट थानान्तर्गत भेड़ गांव निवासी प्रेम सिंह हिरासत में लिया और इसके साथ ही दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार हमले का मुख्य आरोपी पिछले डेढ़ महीने से फरार था। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें जोधपुर में पिछले कुछ दिनों से एक बाद एक बसों में तोड़फोड की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके बाद रविवार रात को भी बस में खुलेआम तोड़फोड़ का मामला सामने आया जिसके बाद पत्रिका ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया। जिसके बाद हरकत मे आए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग